Ask India Project Director Message

शिक्षा वो शस्त्र है, जिससे जीवन की हर जंग जीती जा सकती है। शिक्षा जहां मानव का मूलभूत अधिकार है, वहीं ये वो रोशनी है, जिससे हम न केवल अपना, अनेक लोगों का जीवन प्रकाशमय व विकासमय बना सकते हैं। आज भी देश में अनेक बच्चे आर्थिक अभाव में व शिक्षा संस्थान दूर होने की वजह से शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ही नहीं, शहरी क्षेत्रों की तंग गलियों में भी यह समस्या है।

ऐसा नहीं है कि सरकार या राज्य सरकारें प्रयास नहीं कर रहीं। सरकारें ही नहीं, कई संगठन भी जमीनी स्तर पर प्रयासरत हैं, पर आबादी के हिसाब से अब भी हर जन तक शिक्षा पहुंचाना कठिन डगर है। शिक्षा नामक यज्ञ में हमने भी अपनी आहुति डालने के लिये लार्ड बुद्धा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट की स्थापना की है।

हमारा नैतिक कर्तव्य होगा कि घर-घर, जन-जन तक शिक्षा पहुंचाएं। क्योंकि शिक्षा से ही व्यक्ति अपना जीवन स्तर सुधार कर देश के विकास में सहयोग दे सकता है। शिक्षा के बिना जीवन अर्थहीन सा हो जाता है। बौद्धिक ही नहीं, रोजगारपरक शिक्षा का महत्व समय के साथ बढ़ रहा है। यह प्रमाणित है कि कौशल देश ही, खुशहाल देश है। हमें भारतीय मूल्यों को साथ लेकर हर हाथ को हुनरमंद बनाना होगा। तभी हम देश को विश्व स्तर पर सबसे विकसित और खुशहाल देशों की कतार में प्रथम स्थान दिला सकते हैं। इसके लिये सभी को संकल्पित होकर अपने-अपने स्तर पर प्रयास करना होगा। हमने भी इस ओर कदम बढ़ाया है।

हमारा प्रयास होगा कि लोगों की सोच में शिक्षा लाएं, लोगों के हाथ में तकनीकी का हुनर लाएं, जिससे लोगों की जीवनयापन की राह आसान बने और देश की विकास में सभी अपनी-अपनी भागीदारी तय कर सकें। अगर कोई भी हमारे इस सफर में किसी भी रूप में साथ चलना चाहे तो हार्दिक स्वागत है।

0
+
Enrolled
0
+
Trained
0
+
Assessed
0
+
Certified